बलगम हटाने के लिए कौन सी जड़ी-बूटियां अच्छी हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 12:09

बलगम का आयुर्वेदिक उपचार- Ayurvedic Treatment For Cough in Hindi :-

छाती या सीने में बलगम जमने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह समस्या एसिड रिफ्लक्स, दमा या अस्थमा, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सीओपीडी, फाइब्रोसिस जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है। छाती या गले में जमा बलगम को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन औषधियों के इस्तेमाल से आप छाती में जमा बलगम को आसानी से बाहर निकाल सकते है। बलगम का आयुर्वेदिक इलाज करने के लिए इन औषधियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है-

1. खदिरा- Khadira

सीने या गले में जमा बलगम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खदिरा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। खदिरा में मौजूद गुण कफ और पित्त दोष को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। सर्दी, खांसी और जुकाम में भी इसका इस्तमाल औषधि के रूप में किया जाता है। छाती या गले में जमा बलगम को दूर करने के लिए इससे गरारा करना बहुत फायदेमंद होता है।

2. कच्ची हल्दी- Raw Turmeric

कच्ची हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। बलगम दूर करने के लिए हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नमक कंपाउंड बहुत उपयोगी होता है। कच्ची हल्दी का रस निकालकर इसकी कुछ बूंदे गले में डालें। इसके अलावा इसे गुनगुने पानी में डालकर गरारा करें। ऐसा करने से आपको बलगम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

3. शहद और नींबू- Honey and Lemon

शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे गर्म पानी में डालें और पिएं। ऐसा करने से आपको बलगम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. तुलसी और अदरक- Basil and Ginger

तुलसी और अदरक दोनों का ही इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। तुलसी और अदरक दोनों में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एक चम्मच तुलसी की पत्तियों के रस में एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं और इसे गर्म पानी या शहद में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से छाती और गले में जमा बलगम आसानी से दूर हो जाएगा।

5. वचा- Vacha

गले और छाती में जमा बलगम को निकालने के लिए वचा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में वचा का इस्तेमाल बहुत शक्तिशाली जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता है। खांसी और बलगम की समस्या में वचा का काढ़ा पीने से बहुत फायदा मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info